{"_id":"5ea6be028ebc3e90a4078331","slug":"rape-young-girl-firozpur-six-people-raped-a-girl-firozpur-news-pkl3734998169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः युवती को अगवा करके छह लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता का चल रहा इलाज, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः युवती को अगवा करके छह लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता का चल रहा इलाज, केस दर्ज
Mon, 27 Apr 2020 05:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर)
अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
थाना मक्खू के तहत एक गांव में घर के बाहर से रात के समय एक 27 वर्षीय युवती को उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी ननद का एक्सीडेंट हो गया था, उसकी देख-रेख के लिए उसके पास आई हुई थी। जब भी वह घर से बाहर गांव में जाती थी तो गांव के ही कुछेक लोग उसे बुरी नजर से देखते थे। 26 अप्रैल की रात लगभग दस बजे घर से बाहर निकली ही थी कि गली में घूम रहे आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर उसे जबरदस्ती कहीं सुनसान जगह पर उठाकर ले गए। आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई।
पीड़िता के परिजनों ने थाना मक्खू को शिकायत दी और पीड़िता की बिगड़ती तबीयत देख उसे मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना मक्खू ने पीड़िता के बयान पर आरोपी प्रेम सिंह, कुलवंत सिंह, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह व बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर सुखबीर कौर के मुताबिक पीड़िता का मक्खू के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।