{"_id":"6243654628de74747c5b378e","slug":"rape-of-a-five-year-old-girl-case-registered-against-the-accused-under-pocso-act-kapurthala-news-pkl446083627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, थाना फत्तूढींगा में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, थाना फत्तूढींगा में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। घर में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया है।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को उसका पति सुबह रेहड़ी लेकर सामान बेचने के लिए चला गया और वह बच्ची को मोबाइल व खिलौने देकर चारपाई पर बिठाकर लोगों के घरों का काम करने चली गई। जब वह करीब सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच घर लौटी तो उसने देखा कि बच्ची सहमी हुई थी।
पूछने पर बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इस पर जब उसने मोहम्मद सौरव से इस बारे में पूछा तो वह हेल्मेट लेकर फरार हो गया। उसने तुरंत अपनी बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया। एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।