{"_id":"38d7b694a05e4311a4eaad3f94ba2b81","slug":"ram-lila-film-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रामलीला’ फिल्म के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रामलीला’ फिल्म के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर में श्री भगवान परशुराम सेना और हिंदू संघ की ओर से जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में ‘रामलीला’ फिल्म का विरोध किया गया। सेना की ओर से विशाल रोष रैली निकाली गई।
यह शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, संजय लीला बंसाली और सेंसर बोर्ड हाय हाय के नारे लगाते हुए घंटाघर पहुंची।
इसके पश्चात सेना के सदस्यों ने फिल्म के मुख्य किरदारों के पोस्टर और सेंसर बोर्ड का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला फिल्म में फिल्माए गाने तथा कुछ दृश्य आपत्तिजनक हैं और यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में पास करने वाले सेंसर बोर्ड को भंग किया जाए।
शर्मा ने दूरसंचार मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक दृश्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला महासचिव अक्षय पराशर ने कहा कि सेना की ओर से आने वाले दिनों में डीसी होशियारपुर के माध्यम से दूरसंचार मंत्री को एक मांग पत्र भेजा जाएगा।
इसमें फिल्म पर रोक लगाने एवं फिल्म की समूह टीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज करने की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर सेना की मांगें न मानी गईं तो सेना इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू संघ के शहरी अध्यक्ष नरेंद्र परछा ने विभिन्न संस्थाओं और आम जनता से इस फिल्म का विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर केसी शर्मा, बॉबी प्रधान, हरप्रीत सिंह, रोहित रावल, राजीव शर्मा, पंकज बंसल, अक्षय छिब्बर, प्रिंस, दीपक कुमार, सुनील वालिया, जगदीश मनहाल, महेश कपूर, पंकज बेदी, हरीश, रिक्की, साहिल, समीर लूथरा, अजय ऐरी, अभिषेक ऐरी, दलीप ओहरी, रमनप्रीत, सन्नी, अर्जुन पंडित, बंटी, हितेष बंसल तथा रोहित शर्मा उपस्थित थे।