फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rajoana's appeal to vote for Akali Dal in the midst of election heat

चुनावी गर्मी के बीच राजोआना की अकाली दल को वोट की अपील

Tue, 01 Feb 2022 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rajoana's appeal to vote for Akali Dal in the midst of election heat
जालंधर। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे बलवंत सिंह राजोआना के बयान ने पंजाब से लेकर कनाडा तक विवाद खड़ा कर दिया है। पिता की अंतिम अरदास में भाग लेने के लिए एक घंटे की पैरोल पर दुगरी बाईपास फ्लाईओवर के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे राजोआना ने कांग्रेस को सिखों की कातिल जमात बताते हुए अपील की कि सभी सिख अकाली दल को विजयी बनाएं, इसी में कौम का भला है।
विज्ञापन

पंजाब को आग में झोंक रहा है अकाली दल : तनेजा
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा का कहना है कि सूबे ने बहुत संताप झेला है। कितने निर्दोष हिंदुओं और सिखों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पंजाब आग में झुलसता रहा है। अकाली दल अब ऐसी राजनीति न करे, जिससे पंजाब में अशांति पैदा हो। हैरानी तो इस बात की है कि अकाली दल ने राजोआना को अपना ब्रांड एबेंसडर बना रखा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन

राजोआना का सम्मान लेकिन वोट की अपील गलत : सहोता
राजोआना की ओर से अकाली दल को वोट की अपील से कनाडा में भी काफी विवाद छिड़ गया है। कनाडा के वैंकुवर में रहने वाले वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता का कहना है कि राजोआना 27 साल से जेल में बंद है, उसका सम्मान है, लेकिन यह पता होना चाहिए कि अकाली दल ने सिख कौम का कितना नुकसान किया है? श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से लेकर कोटकपूरा व बरगाड़ी कांड का जिम्मेदार कौन है? किसने निहत्थे सिंहों पर गोलियां चलवाईं? राजोआना का यह कदम उनको मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने सिख कौम व एसीजीपीसी का बेड़ा गर्क किया : दादूवाल
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि बादल परिवार ने तो एसजीपीसी का बेड़ा गर्क किया है, इस समय जरूरत है एसजीपीसी को आजाद करवाया जाए। बादल परिवार के लिए राजोआना ने वोट की अपील की है, वह किसी के लिए वोट मांग सकते हैं। सिख कौम राजोआना की कुर्बानी का सम्मान व गर्व तो महसूस करती है, लेकिन किसी के लिए वोट की अपील करना सिख कौम को मंजूर नहीं है। वह जेल में है, उन्हें क्या पता बाहर अकाली दल क्या कर रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed