फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   raid in medical shop in jalandhar

दिलकुशा मार्केट स्थित मलिक मेडिकल एजेंसी पर ड्रग विभाग की रेड

Tue, 25 May 2021 08:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
raid in medical shop in jalandhar
जालंधर। नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मंगलवार को दिलकुशा मार्केट स्थित मलिक मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी। इस दौरान नशे में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां बरामद की गई हैं। इस दबिश को सोमवार को सईंपुर रोड पर स्थित दवाओं की एक दुकान पर दी गई दबिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल सईंपुर में स्थित दुकान में सोमवार को दी गई दबिश के दौरान उक्त दुकान पर बैठे व्यक्ति ने ड्रग टीम को बताया था कि उसने दवाइयां दिलकुशा मार्केट स्थित मलिक मेडिकल एजेंसी से खरीदी है। इस बात की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार देर रात को उक्त दुकान पर ताले लगा दिए थे। इस दुकान के बाहर पुलिस वाले पहरे पर बिठा दिए गए थे। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम दुकान के मालिक वरुण को दुकान पर बुलाया। उसने आकर जब दुकान खोली तो वहां से टीम ने नशे की दवाएं बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed