फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi singer lehmber Hussainpuri sister in law now made a allegations on him

पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी पर साली व उसके पति ने लगाए धमकाने के आरोप

Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer lehmber Hussainpuri  sister  in law now made a allegations on him
जालंधर। पत्नी-बच्चों से झगड़े में राजीनामा होने के बाद मशहूर पंजाबी गायब लैंहबर हुसैनपुरी की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी साली रजनी व उनके पति मनी ने लैंहबर पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर कुछ अज्ञात लोग उनका पीछा करते हैं। उनके परिवार को जान का खतरा है। पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रजनी और मनी ने आरोप लगाया कि लैंहबर ने अपनी पत्नी की दूसरी बहन को भी धमकियां दी हैं। उसे कहा जा रहा है कि लैंहबर और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट की जितनी भी वीडियो हैं, उसे डिलीट कर दें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्हें फैमिली मेंबरों के जरिये भी मैसेज भिजवाया जा रहा है कि वीडियो डिलीट कर दो। उन्होंने कहा कि लैंहबर परिवार का समझौता कराने वाली पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को भी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही। उन पर गोल्ड चोरी करने व मुफ्त में घर में रहने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। बता दें बीते दिनों लैंहबर हुसैनपुरी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपों से घिर गए थे। यह मामला पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के पास पहुंचा, जिसके बाद लैंहबर और उनकी पत्नी के बीच समझौता करवाकर विवाद खत्म करवाया था। इस संबंध में लैंहबर हुसैनपुरी ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ये उनके परिवार को तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed