फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab youth murdered in Canada

कनाडा में पंजाब के युवक की हत्या: पुलिस जता रही गैंगवार की आशंका, हत्यारों ने जलाई अपनी कार

Sun, 25 Jan 2026 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा न्यूज डेस्क अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 07:07 PM IST
सार

पंजाब के एक युवक की कनाडा में हत्या का मामला सामने आया है। कनाडा पुलिस इसे गैंगवार बता रही है। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देकर अपनी कार जला दी। 

विज्ञापन
Punjab youth murdered in Canada
दिलराज सिंह गिल, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी शहर में पंजाब मूल के 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। मृतक की पहचान वैंकूवर निवासी दिलराज सिंह गिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिल पहले से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संपर्क में था।

विज्ञापन


बर्नाबी आरसीएमपी (रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस) ने बताया कि यह घटना 22 जनवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे कनाडा वे के 3700 ब्लॉक के पास हुई। पुलिस को इलाके में गोलियां चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस को बक्सटन स्ट्रीट के 5000 ब्लॉक में एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली। जांच में सामने आया है कि यह जला हुआ वाहन हत्या की वारदात से जुड़ा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन का इस्तेमाल हमलावरों ने किस तरह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड की जांच अब इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला ब्रिटिश कोलंबिया में सक्रिय गैंग संघर्ष से जुड़ा प्रतीत होता है। जांच एजेंसियां बर्नाबी आरसीएमपी, लोअर मेनलैंड डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड फॉरेंसिक आइडेंटिफिकेशन सर्विस और बीसी कोरोनर्स सर्विस के साथ मिलकर सबूत जुटा रही हैं। 


जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर हुई यह गोलीबारी बेहद चिंताजनक है और इससे पूरे समुदाय में डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या इलाके से गुजरते वाहन के डैशकैम में कोई फुटेज रिकॉर्ड हुई हो तो वह जांच में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि गवाहों से मिलने वाली जानकारी आरोपियों तक पहुंचने में अहम होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed