{"_id":"626c1f4b496d9455186a7910","slug":"punjab-police-responsible-for-patiala-incident-shiv-sena-state-chief-yograj-pathankot-news-pkl4491525131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला की घटना के लिए पंजाब पुलिस जिम्मेदार - शिव सेना प्रदेश प्रमुख योगराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला की घटना के लिए पंजाब पुलिस जिम्मेदार - शिव सेना प्रदेश प्रमुख योगराज
विज्ञापन
पठानकोट। पटियाला में हुए विवाद के बाद शिव सेना (बाला साहेब ठाकरे) ने हरीश सिंगला से किनारा करते हुए मामले में पंजाब पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को शिव सेना प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा ने प्रदेश कार्यालय पठानकोट में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने पटियाला में हुए विवाद की निंदा की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही एसएसपी पटियाला को लिखित रूप से बता चुके थे कि पटियाला में हरीश सिंगला की ओर से निकाले जाने वाले रोष मार्च से शिव सेना का कोई वास्ता नहीं है।
इस बारे में एसएसपी पटियाला से 3 बार फोन पर भी बात की। उन्हें कहा गया था कि पंजाब में भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। यह हरीश सिंगला का निजी कार्यक्रम है। हरीश सिंगला ने इस बारे में पार्टी से कोई इजाजत नहीं ली। इसके अलावा 4 दिन पहले डीजीपी पंजाब से मिलकर बताया था कि यह शिव सेना का कार्यक्रम नहीं है। इस बारे में शिवसेना राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई समेत केंद्रीय नेतृत्व को सूचना भेजी थी। जिसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने हरीश सिंगला को शुक्रवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
इस घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार : योगराज शर्मा
योगराज शर्मा ने कहा कि पुलिस को सब कुछ पहले बताने के बावजूद यह घटना हुई तो इसके लिए पंजाब पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती तो यह घटना न होती। उन्होंने कहा कि जब सिंगला और राजपुरा के व्यक्ति के बीच विवाद चल रहा था तो पुलिस कहां सोई थी। शिव सेना पंजाब के हित की बात करती है। शांति भंग करने वालों का शिव सेना में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि शिव सेना इस पूरे प्रकरण में डीजीपी, एसएसपी पटियाला और पंजाब पुलिस के पूरे ढांचे को जिम्मेदार मानती है। उनकी भेजी गई शिकायत को किसी पुलिस अधिकारी ने खोलकर नहीं देखा। सिंगला को पहले ही सलाखों के पीछे भेजना चाहिए था। लेकिन, पंजाब पुलिस इस घटना को रोकने में गंभीर नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार फेल है और पुलिस का ढांचा दागदार हो रहा है।
विज्ञापन
आप सरकार के आने के बाद बढ़ी घटनाएं
योगराज शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। गैंगस्टर दिन दहाड़े गोलियां चला रहे हैं। जेलों में बंद गैंगस्टर फिरौतियां मांग रहे हैं। इसके लिए डीजीपी जवाबदेह हैं।