{"_id":"5e4ad1348ebc3ef28d378015","slug":"punjab-police-beat-young-football-58th-all-india-principal-harbhajan-singh-yadgari-tournament-hoshiarpur-news-pkl366808017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली-साआईएसएफ बराबरी पर छूटे, पंजाब पुलिस जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली-साआईएसएफ बराबरी पर छूटे, पंजाब पुलिस जीती
विज्ञापन
प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित 58वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह यादगारी फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवां दिन रोमांच भरा रहा। इसका पहला मुकाबला पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली तथा सीआईएसएफ के बीच करवाया गया, जिसमें दोनों टीमें 1-1 अंक हासिल कर बराबरी पर रही। वहीं दूसरे मैच में पंजाब पुलिस की टीम ने यंग फुटबाल क्लब को 2-0 हराकर मैच को जीत लिया।
सोमवार को लीग का पहला मुकाबला पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली तथा सीआईएसएफ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सीआईएसएफ की टीम के खिलाड़ी पवन प्रताप सिंह ने खेल के 10 वें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद मोहाली क्लब की टीम के खिलाड़ी अबिल नसाबीयन ने खेल के 42 वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही और इस मुकाबले में दोनों को 1-1 अंक मिला।
दूसरा मुकाबला पंजाब पुलिस जालंधर तथा यंग फुटबाल क्लब माहिलपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब पुलिस की टीम के खिलाड़ी राजवीर सिंह ने खेल के 53वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। उसके बाद फिर पंजाब पुलिस की टीम के ही खिलाड़ी हरजिंदर सिंह ने खेल के 85वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। वहीं यंग फुटबाल क्लब माहिलपुर की टीम ने गोल दागने का काफी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा कर न सकी। पंजाब पुलिस की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला अंडर-17 वर्ग सरकारी स्कूल फगवाड़ा तथा फुटबाल अकादमी पालदी के बीच खेला गया। इसमें फगवाड़ा की टीम के खिलाड़ी स्टीफन के द्वारा खेल के 50वें मिनट में किया गया एकमात्र गोल ही मैच का विजयी गोल साबित हुआ। इस मैच में फगवाड़ा की टीम ने 1-0 से मैच को जीत लिया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा, सतवंत सिंह बैंस, गुरमेल सिंह गिल, हरजिंदर सिंह गिल, चैंचल सिंह बैंस और अवतार सिंह तारी मौजूद रहे।