फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab news horrific trade behind dreams of going abroad another couple loses their lives

विदेश जाने के सपने का खौफनाक कारोबार: शर्त पूरी करने के लिए शादी तक की, 7 पेज का नोट लिख एक और दंपती ने दी जान

Sun, 23 Aug 2026 10:34 AM IST
Sharukh Khan सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 23 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

पंजाब में विदेश जाने के सपने के नाम पर चल रही ठगी और मानव तस्करी का जाल गहराता जा रहा है। जीरकपुर में 36 लाख रुपये की कथित ठगी के बाद एक नवविवाहित दंपती की आत्महत्या ने इस संकट को फिर उजागर किया है।

विज्ञापन
Punjab news horrific trade behind dreams of going abroad another couple loses their lives
donkey route - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में विदेश जाने का सपना हजारों परिवारों को हर साल अपनी जमीन, घर और जमा-पूंजी बेचने के लिए मजबूर करता है। शिकार लोग खुदकुशी के लिए मजबूर तक हो रहे हैं। तीन साल में 3,225 केस इन एजेंटों के खिलाफ दर्ज किए गए लेकिन फिर भी ठगी रुकी नहीं। 
विज्ञापन


जीरकपुर में विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की कथित ठगी के बाद नवविवाहित दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की घटना ने इस पूरे संकट को फिर केंद्र में ला दिया है। परिवार का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर भारी रकम लेने के बाद एजेंट ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न पैसा लौटाया।
विज्ञापन


जीरकपुर की यह घटना अकेली नहीं है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सामने आए मामलों को जोड़कर देखें तो तस्वीर और भयावह हो जाती है। विदेशी डॉलर की चमक के सपने के आसपास एक ऐसा संगठित जाल खड़ा हो चुका है, जिसमें फर्जी यात्रा एजेंट युवाओं को कनाडा, अमेरिका और यूरोप पहुंचाने के नाम पर लाखों रुपये लेते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार उन्हें ऐसे रास्तों पर धकेल देते हैं, जहां मंजिल से पहले जेल, बंधक जीवन, जबरन मजदूरी और मौत तक सामने खड़ी होती है। अमेरिका के डंकी रास्ते से लेकर आर्मेनिया की जेल, कजाकिस्तान की बर्फीली पहाड़ियों और ताजिकिस्तान की बंद कार्यशालाओं तक पंजाब के युवाओं को कथित तौर पर ठगी और मानव तस्करी के जाल में फंसाया गया।

7 पेज का सुसाइड नोट, विदेश जाने के लिए शादी तक की
जीरकपुर में दंपती ने आत्महत्या से पहले सात पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतका गगनप्रीत के पिता की शिकायत पर पुलिस ने राजविंदर सिंह ज्ञानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में राजविंदर सिंह ज्ञानी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राजविंदर दंपती का सहपाठी था। 

 

उसने हाकम सिंह को कनाडा भेजने का वादा किया था। इसके लिए एक शर्त रखी गई कि बिना आईईएलटीएस के जाने के लिए एक लड़की से शादी करनी होगी। राजविंदर ने गगनप्रीत से संपर्क करवाया। उसने एक वकील के माध्यम से दोनों की शादी करवा दी। शादी इस शर्त पर हुई कि विदेश पहुंचने के बाद तलाक करवा दिया जाएगा। 
 

जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए युवा
मध्य 2024 में सामने आया आर्मेनिया का मामला इस पूरे नेटवर्क का एक बेहद गंभीर चेहरा सामने लाया। करीब एक दर्जन भारतीय युवाओं को आर्मेनिया की अरमावीर जेल से मदद की गुहार लगाते हुए देखा गया। इनमें पंजाब और हरियाणा के युवा भी शामिल बताए गए। उन्हें यूरोप, विशेष रूप से इटली पहुंचाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए थे।

 

ड्राइवर की नौकरी के बदले बंधुआ मजदूरी
अक्टूबर 2025 में युवाओं के कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान में फंसने की घटना ने इस जाल का दूसरा चेहरा सामने रखा। स्थानीय एजेंटों पर आरोप था कि उन्होंने युवाओं को अच्छी तनख्वाह वाली ड्राइवर की नौकरी का भरोसा दिया। लेकिन वहां उन्हें बंधुआ मजदूरी का सामना करना पड़ा।

सपने तो पूरे नहीं हुए इन लोगों ने जान देकर चुकाई कीमत
गुरदासपुर का नवजोत, 35 लाख गए, अमेरिका नहीं जा सका

बटाला के नवजोत सिंह को अमेरिका भेजने के नाम पर कथित तौर पर 35 लाख रुपये लिए गए। परिवार के अनुसार उसे अवैध रास्ते से अमेरिका पहुंचाने की कोशिश की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और वह भारत वापस लौट आया। भारी कर्ज के बीच नवजोत ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

 

अमृतसर, बेटी को विदेश भेजने के लिए जमीन बेची, पिता ने जान दे दी
डायल भदंग के 52 वर्षीय सुखविंदर सिंह ने बेटी को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के लिए कृषि भूमि बेचकर करीब 13 लाख रुपये जुटाए। न वीजा लगा और न पैसा वापस मिला। आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के बीच सुखविंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

 

कपूरथला, 25 लाख की ठगी के बाद न्याय की लड़ाई भी बनी बोझ
कपूरथला क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने कनाडा जाने के लिए दो एजेंटों को 25 लाख रुपये दिए। शिकायत के बाद भी कार्रवाई की गति संतोषजनक नहीं थी। युवक ने आत्महत्या पत्र में एजेंटों के साथ जांच में लापरवाही के लिए पुलिस अधिकारी को भी जिम्मेदार ठहराया।

होशियारपुर,18 लाख की ठगी के बाद आत्मघाती कदम 
गढ़दीवाला के गुरवीर सिंह को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर कथित तौर पर 18 लाख रुपये लिए गए। रकम डूबने और लगातार टालमटोल के बाद युवक तनाव में चला गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

ठगी के बाद उल्टा मुकदमा झेला
गगनजीत सिंह से विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 9 लाख रुपये लिए गए। परिवार का आरोप था कि ठगी के बाद उसके खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया गया। कानूनी परेशानी और आर्थिक नुकसान के बीच युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed