फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: male teacher will not teach in girls school

पंजाब: लड़कियों के स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे पुरुष टीचर

Thu, 16 Jan 2014 02:22 PM IST
दविंदर सिंह/अमर उजाला, जालंधर
दविंदर सिंह/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 16 Jan 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab: male teacher will not teach in girls school

पंजाब शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि राज्य के लड़कियों के हाई, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब पढ़ाने के लिए पुरुष अध्यापकों को नियुक्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


लड़कियों के स्कूलों में पढ़ा रहे पुरुष अध्यापकों के स्थान पर महिला टीचरों की तैनाती के लिए विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उस पुरुष टीचरों की सूची भेजने को कहा है, जो इस समय लड़कियों के स्कूलों में तैनात हैं। जिला स्तर पर यह सूचियां तैयार की जाने लगी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने यह फैसला लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। लड़कियों की तरफ से आ रही शिकायतें भी सरकार के इस बदलाव का मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआई कमल गर्ग ने डीईओ को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है कि उनके जिले में कितने लड़कियों के स्कूल हैं और उन स्कूलों में कितने पुरुष अध्यापक पढ़ा रहे हैं और उन पुरुष अध्यापकों के बदले किन महिला अध्यापकों को उन स्कूलों में तैनात किया जा रहा है।

जालंधर जिले में 116 टीचरों के बदले जाएंगे स्कूल
जिला शिक्षा विभाग (सेकेंडरी) नीलम कुमारी ने जो लिस्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजी है, उसके मुताबिक 116 पुरुष अध्यापकों को बदला जा रहा है।

डीईओ को नहीं मिल रहीं महिला टीचर
सरकार के आदेशों ने जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। हालात ऐसे हैं कि जिलों से जितने अध्यापकों का तबादला किया जा रहा है, उनके बदले में अधिकारियों को महिला अध्यापक ही नहीं मिल रही हैं।

खास परेशानी अंग्रेजी, साइंस व गणित विषय में आ रही है। जालंधर में ही जिला शिक्षा अधिकारी 116 पुरुष अध्यापकों के बदले महज 69 महिला अध्यापकों की लिस्ट तैयार कर पाई हैं।


प्राइमरी स्कूलों में भी इन नियमों को लागू करने की तैयारी
शिक्षा विभाग से पता चला है कि पहले चरण में लड़कियों के सेकेंडरी, हाई व मिडिल स्कूलों से ही पुरुष अध्यापकों को हटाया जा रहा है। इसके बाद लड़कियों के प्राइमरी स्कूलों से भी पुरुष अध्यापकों को हटाया जाएगा। यह प्रक्रिया नए सेशन से आरंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed