फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, road, protest

कांग्रेसी पार्षदों ने सड़क का काम रुकवाया

Tue, 26 Nov 2013 10:08 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 26 Nov 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, road, protest
कांग्रेसी नेताओं ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए मंगलवार को काला संघियां सड़क का काम बीच में ही रोक दिया। सोमवार को भी कांग्रेसी नेताओं ने पुरानी रेलवे रोड पर बन रही सड़क का काम बीच में ही रुकवा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को इस रोड में घटिया सामग्री का प्रयोग करने के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन ने ठेकेदार के खिलाफ एक शिकायत भी दे दी है। आज जिस रोड का काम रोका गया है वह वार्ड नंबर तीन के तहत आती है। इनमें पार्षद सुरिंदर कौर, सुशील रिंकू और पार्षद अमनजीत कौर मेजर का हलका शामिल है। इन तीनों ने ही मौके पर पहुंचकर सड़क का काम रुकवाया था।
विज्ञापन


पार्षद अमनजीत कौर मेजर के पति मेजर सिंह का कहना है कि जिस ढंग से ठेकेदार सड़क बनवा रहे हैं उस मुताबिक कुछ ही माह के बाद सड़क टूट जाएगी। इस रोड का पूरा काम करीब डेढ़ करोड़ रुपये का है। पिछले समय के दौरान करीब 80 लाख रुपये के पत्थर इस रोड पर डाले जा चुके हैं। अब बीएम (पत्थर-बजरी का मिक्सचर) व लुक (तारकोल) डालने का काम होना बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ठेकेदार की तरफ से बीएम डाला गया और मंगलवार को ठेकेदार लुक डालने लगा था। जब उन्होंने मौके पर जा कर देखा तो पता लगा कि बीएम उखड़ रहा था। ऐसे में ठेकेदार को लुक डालने से मना कर दिया गया। जब पार्षदों ने विरोध किया तो निगम कर्मियों के कहने के बाद ठेकेदार ने पुन: बीएम डालने के बाद लुक डाली है। उनके मुताबिक इस रोड पर पत्थर डालने के बाद 50 एमएम बीएम डाला जाता है उसके बाद ही 20 एमएम पीसी (लुक) डाली जाती है।

अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
तीनों पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह गोरखधंधा नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर चल रहा है। दुकानदार चरणजीत सिंह व संजीव जैन ने यह भी एतराज जताया है कि जो सड़क बनाई गई है, उस पर मिट्टी भी नहीं उठाई गई है। ऐसे में सड़क कितने दिन चलेगी पता नहीं है।


ठेकेदार, अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग
आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन ने पुरानी रेलवे रोड पर ठेकेदार सतीश अग्रवाल एंड कंपनी के खिलाफ थाना-3 में शिकायत की है। फेडरेशन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार, एसडीओ हरजिंदर सिंह, जेई रविंदर सिंह के खिलाफ पब्लिक फंड में गड़बड़ी करने का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed