{"_id":"686e548c618474bd0e69548e92633906","slug":"punjab-jalandhar-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स विभाग का शराब व्यापारियों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स विभाग का शराब व्यापारियों पर छापे
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 06 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने मंगलवार को जगजीत इंडस्ट्री लिमिटेड हमीरा फैक्टरी सहित जालंधर शहर की करीब चार शराब होलसेल ठेकेदारों पर छापामारी की। सुबह करीब 6 से 7 बजे आयकर विभाग ने दबिश दी।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने जहां इन ठेकेदारों के दफ्तरों तथा घरों से कैश बरामद किया है वहीं उनके जरूरी कागजात, लैपटॉप तथा कंप्यूटर भी जब्त कर लिए हैं। देर सायंकाल तक कार्रवाई चलती रही। यही नहीं दबिश के समय इनकम टैक्स विभाग ने सभी ठेकेदारों तथा हमीरा शराब फैक्टरी में काम करने वाले बड़े अधिकारियों के मोबाइल तक जब्त कर लिए। छापे के बाद किसी को भी रेड वाले स्थान के भीतर नहीं जाने दिया गया।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स की शराब कारोबारियों पर रैड केवल जालंधर ही नहीं बल्कि बंगलूरू, चंडीगढ़ सहित देश के कई स्थानों पर डाली गई।
सुबह के समय ही करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां हमीरा फैक्टरी में पहुंचीं। इसके बाद तुरंत फैक्टरी का गेट बंद कर दिया गया। इनकम टैक्स अधिकारियों के छापों की खबर के साथ ही पूरे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जानकार बताते हैं कि शराब फैक्टरी में छापे के बाद हमीरा मिल के एजीपी डिस्ट्रलरी कमलजीत राम तथा एजीपी अकाउंट सुरेश विभाग के बुलाने पर भी वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
ऐसे में इनकम टैक्स विभाग को अपनी पड़ताल में काफी परेशानी तो उठानी पड़ी लेकिन टीम ने भीतर जाते हुए मिल में रखे गए सारे कंप्यूटर व अन्य रिकार्ड सहित कैश को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक मिल के साथ जालंधर में वर्कशाप चौक, पठानकोट चौक, सतलुज सिनेमा तथा वेरका मिल्क प्लांट के पास शराब के कई होलसेल कारोबारियों पर भी दबिश दी गई है।