फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, lpu convocation

किंगडम ऑफ लेसोथो के पीएम ने एलपीयू के टापरों को सम्मानित किया

Sat, 31 Oct 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला /जालंधर Updated Sat, 31 Oct 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
देश अपने बच्चों का विकास गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से ही करता है। सिद्धांतों
विज्ञापन
रहित गुणवत्ता पाप के समान ही होती है। अपने नजरिए को विकसित करो और अपनी यूनिवर्सिटी के सच्चे राजदूत बनकर संसार में अच्छाई को फैला दो।

ये बातें अफ्रीकी देश किंगडम ऑफ लेसोथो के प्रधानमंत्री पकालिथा बैथ्युल मोसिसिली ने कहीं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 5वीं कनवोकेशन में मुख्यातिथि थे।

उन्होंने 3 पीएचडी, 21 स्वर्ण पदक विजेता व एलपीयू के रेगुलर व डिस्टेंस एजूकेशन के विभिन्न प्रोग्रामों के 173 टॉपर को सम्मानित भी किया। एलपीयू ने भी प्रधानमंत्री मोसिसिडी को शांति व समानता के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी की ऑनारिस्ट कॉजा डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ लैटर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी की शिक्षाओं का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंजाब व हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मैं जब एलपीयू के विद्यार्थियों की ओर देखता हूं तो मुझे कैंपस में समूचा संसार नजर आता है। विद्यार्थी के शैक्षिक यात्रा में कनवोकेशन मील का पत्थर है।

एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मोसोसिली की उपलब्धियों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लवली  इंटरनेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश मित्तल, वाइस चेयरमैन नरेश  मित्तल, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, प्रो. चांसलर रश्मि  मित्तल व वाईस चांसलर डॉ. रमेश कंवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed