फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, crime, sucide

मथुरा के युवक ने होटल में फंदा लगाया

Fri, 20 Dec 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, करतारपुर
अमर उजाला, करतारपुर Updated Fri, 20 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, crime, sucide
होटल हॉलीवुड में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि जान देने वाला युवक वृंदावन की एक लड़की के चक्कर में काफी परेशान था।
विज्ञापन


सूचना पाकर करतारपुर के एसएचओ सुरिंदरपाल व डीएसपी जैमल सिंह पहुंचेे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा से मृतक युवक की माता अमरजीत कौर भी रिश्तेदारों के साथ पहुंचीं और शव को लेकर चली गईं।

मृतक की पहचान जयपाल (25) निवासी राधा निवास मथुरा के रूप में हुई। जयपाल ने वीरवार शाम को होटल में कमरा किराए पर लिया था। मैनेजर अनिल के मुताबिक आईडी के तौर पर उसने अपना वोटर कार्ड दिया था, जिस पर मथुरा का पता था। जयपाल ने होटल स्टाफ को कहा था कि उसने शुक्रवार सुबह छह बजे अमृतसर के लिए निकलना है लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला। होटल स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि उसका शव पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन


एसएचओ सुरिंदर के मुताबिक जांच में सामने आया कि जयपाल की मासी करतापुर में रहती हैं और वह वीरवार को उनके पास ही आया हुआ था। वीरवार शाम को वह निकल गया था लेकिन उसने होटल में कमरा किराए पर ले लिया। इसके लिए 500 रुपये एडवांस के तौर पर दिए। जांच में यह सामने आया कि किसी वृंदावन की लड़की के प्यार में वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed