{"_id":"d67bbd167a2069d8a33a721b776f7d50","slug":"punjab-jalandhar-crime-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर दूध लेने गई महिला की बालियां लूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर दूध लेने गई महिला की बालियां लूटीं
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। कभी सुबह सैर करने गए व कभी गली में आने-जाने वाली महिलाएं लुटेरों का शिकार हो रही हैं।
शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित अशोक विहार में घर से दूध लेने गई महिला रीटा से लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर बालियां लूट लीं। घटना के बाद पास ही एसपी बलबीर भट्टी के सुरक्षाकर्मियों ने शोर सुन लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। लुटेरे फरार हो गए।
रीटा पत्नी अशोक चोपड़ा और लीला पत्नी देस राज ने बताया कि वे सुबह करीब 10.45 पर गली के मोड़ पर दूध लेने गई थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर नकाबपोश दो युवकों ने उनके पास आकर बाइक रोकी और उन पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल दिखाकर लुटेरों ने रीटा से बालियां उतारने को कहा।
बालियां देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। इसके बाद जब महिलाओं ने शोर मचाया तो पास ही एसपी की सिक्योरिटी में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने लुटेरों का पीछा किया, मगर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल की डायरेक्टर को लूटा
वहीं, शुक्रवार रात को बाइक सवारों ने नेशनल किडनी अस्पताल की डायरेक्टर दीपा अग्रवाल पत्नी डा. राजेश अग्रवाल को निशाना बनाया। शताब्दी से उतरकर रिक्शे पर जा रही दीपा से लुटेरों ने पर्स छीन लिया। पर्स में तीन लाख के जेवर, दो लाख रुपये और क्रेडिट कार्ड मौजूद थे। यह घटना रात करीब 9.45 बजे की है।