{"_id":"a82d97e15d37da7b7298861a9393c995","slug":"punjab-jalandhar-crime-followup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल गोलीकांड में नया खुलासा ः बिट्टी ने नहीं, किसी और ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल गोलीकांड में नया खुलासा ः बिट्टी ने नहीं, किसी और ने मारी गोली
ब्यूरो,अमर उजाला /जालंधर
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकोदर रोड पर अंबेडकर भवन के पास कुछ दिनों पहले हुए गोलीकांड में नया
विज्ञापन
खुलासा हुआ है, शिकायतकर्ता ने मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह बिट्टी को क्लीन
चिट देकर शपथ पत्र दायर किया है कि उसको गोली मारने वाले कोई और लोग हैं,
जिनकी तलाश पुलिस को करनी चाहिए।
शंका गैंगस्टर पर जा रही है, जिसको लेकर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। इस केस में केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के निकटवर्ती रॉबिन सांपला का नाम उभरा था और केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला को खुद कमिश्नर की कोठी तक पहुंचना पड़ा था। सुरजीत बिट्टी पर गोली चलाने का आरोप लगाने वाला बंटी उर्फ गंड अब मुकर गया है।
बंटी ने पुलिस को शपथपत्र दिया है कि उस पर हमला बिट्टी ने नहीं किया। जबकि पहले बंटी कह रहा था कि हमला करने वाला बिट्टी ही है। बिट्टी ने इसके बाद मीडिया में खुलेआम कहा था कि उस पर झूठा मामला केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के साथी राबिन ने करवाया है, क्योंकि वह गंड की ओर से संचालित नशे के कारोबार को संरक्षण देता है।
एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू ने कहा कि बंटी ने शपथपत्र दिया है, जिसमें उसने बिट्टी पर हमले का आरोप नहीं लगाया। बंटी ने कहा कि उसने गोली चलाने वाले को नहीं देखा। अब पुलिस बिट्टी को क्लीन चिट देकर कोर्ट से डिस्चार्ज कराएगी। जानकारों के मुताबिक बंटी को गोली मारने की घटना के पीछे एक गहरी साजिश है, जिसकी तह तक पुलिस पहुंच चुकी है और एक नामी गैंगस्टर व उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है।