फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, BSF

सीमा पर बीएसएफ पूरी तरह से मुस्तैद : आईजी

Sat, 30 Nov 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 30 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, BSF
पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ पूरी तरह से मुस्तैद है। यह गलत है कि सीमा पर ढील के कारण पंजाब में हेरोइन आ रही है।
विज्ञापन


यह बात बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आईजी अजय कुमार तोमर ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के उस बयान पर कही, जिसमें बादल ने सूबे में हेरोइन के लिए सीमा सुरक्षा बल को जिम्मेदार ठहराया था। सीमा सुरक्षा बल के आईजी अजय तोमर शनिवार को बीएसएफ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

आईजी तोमर ने कहा कि जवान हेरोइन की तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह से चौकस हैं। उसी का नतीजा है कि इस साल अब तक 281 किलो हेरोइन बीएसएफ ने बरामद की है। बीएसएफ अपने जवानों पर भी तीखी निगाह रखे हुए है। तस्करों से संपर्क होने के कारण दो जवानों गुरप्रीत सिंह व बिक्रमजीत सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। बीएसएफ के उन जवानों को बार्डर इलाके से बदल दिया गया है, जिनके घर उधर आसपास के गांवों में हैं।
विज्ञापन


इस साल 52 लाख की जाली करेंसी बरामद की जा चुकी है और 21 हथियार बरामद हुए हैं। बीएसएफ ने 20 पाकिस्तान के, दो बंगलादेश के और तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस साल 17 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन भेजा गया, जो भूलकर भारतीय सीमा में घुस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के आतंकी संगठन चुनौती
आईजी तोमर ने कहा कि हुसैनीवाला व वाघा बार्डर पर परेड देखने के लिए करीब 20 हजार लोग पहुंच रहे हैं। वहां पर काफी विकास करवाया जा रहा है ताकि लोग अच्छे ढंग से परेड का नजारा ले सकें। पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठनों से सीमा सुरक्षा बल को काफी चुनौती है। ऐसे भी संगठन हैं जिनका संबंध पंजाब से रहा है इसलिए सीमा पर पूरी चौकसी है ताकि ये संगठन किसी तरह का फायदा न उठा सकें।


सीमा पर नए उपकरण भेजे जा रहे हैं
बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ से नए उपकरणों को लगातार भेजा जा रहा है, जिससे बार्डर पर जवानों को काफी फायदा मिल रहा है। बार्डर पर तैनात जवानों को गश्त के लिए वाहन उपलब्ध करवाने की योजना भी पाइप लाइन में है और ऐसी संभावना है कि शीघ्र ही ये वाहन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed