{"_id":"b5e260d3ec9e3dfa3bb1fa7d5494defb","slug":"punjab-hoshiarpur-jyoti-murder-case-ram-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार और पत्नी सहित पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकुमार और पत्नी सहित पांच पर एफआईआर
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त दून विधायक राम कुमार चौधरी के लिए मुसीबत और बढ़ने लगी हैं।
ज्योति के पिता बूटी राम को गवाही से मुकरने को धमकाने के मामले में पंचकूला पुलिस की जीरो एफआईआर के बाद मामले की जांच होशियारपुर पुलिस को सौंपे जाने पर सोमवार शाम को होशियारपुर के थाना हरियाना में पुलिस ने राम कुमार, उसकी पत्नी और बूटी राम की शिकायत के मुताबिक तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी नरिंदर भार्गव के मुताबिक यह कार्यवाही पंचकूला पुलिस की जीरो एफआईआर के बाद मामले की जांच होशियारपुर पुलिस को सौंपे जाने के बाद की गई है।
बूटी राम ने अपनी बेटी की हत्या के मामले की पिछली सुनवाई के दौरान उसे अपनी गवाही से मुकरने के लिए धमकाए जाने को लेकर पंचकूला पुलिस से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में बूटी राम ने कहा था अदालत में गवाही देने जाने से एक दिन पहले और उस दिन भी जाते वक्त उसे धमकाया गया और बंदूक की नोक पर गवाही से मुकरने को धमकी दी गई थी। उक्त आरोप लगाते हुए बूटी राम ने पंचकूला में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उक्त शिकायत के आधार पर पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस ने अपनी शिकायत में बूटी राम ने कहा था कि विधायक राम कुमार की पत्नी ने भी उसे इसके लिए धमकाया था। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने जांच करने के लिए मामले को होशियारपुर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
एसएसपी नरिंदर भार्गव ने बताया कि बूटी राम ने अपनी शिकायत में जिन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में विधायक रामकुमार, उसकी पत्नी, बूटी के गांव के निवासी लड्डू , लड्डू की पत्नी और लुधियाना निवासी राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।