फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Haryana HC rejected anticipatory bail plea of accused in Mohinder KP son richi kp death case

Punjab: मोहिंदर केपी के बेटे रिची कैपी की मौत मामला, हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका

Mon, 13 Oct 2025 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में 13 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी (36) की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Punjab Haryana HC rejected anticipatory bail plea of accused in Mohinder KP son richi kp death case
रिची केपी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर केपी के बेटे की एक्सीडेंट में हुई मौत के मामले में जिस क्रेटा कार ने मारी थी टक्कर उसे चलाने वाले गुरशरण सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन


13-14 सितंबर की दरमियानी रात को यह एक्सीडेंट हुआ था जिसमें मोहिंदर केपी के बेटे रिची की मौत हो गई थी। एफआईआर के मुताबिक तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने रिची की फॉरच्यूनर कार को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट में चार कारें दुर्घटना ग्रस्त हुई थी। एक्सीडेंट के बाद क्रेटा कार को चलाने वाला मौके से फरार हो गया था। इसी मामले मे आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी जिसको हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


13 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी (36) की मौत हुई थी। हादसा मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। रिची फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। वे अपने दोस्त को मोबाइल लौटाने के लिए घर से निकले थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रिची को पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। बता दें कि रिची अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद टैक्सी चालक के अनुसार, क्रेटा कार में एक महिला और एक बच्चा भी मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके से भाग निकला। रिची केपी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निकट संबंधी थे। उनके पिता मोहिंदर सिंह केपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, मंत्री और पीपीसीसी के प्रधान रह चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ अकाली दल का दामन थाम लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed