फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Governor visits Jung-e-Azadi, sees galleries showing freedom struggle

पंजाब के राज्यपाल ने जंग-ए-आजादी का किया दौरा, आजादी के संघर्ष को दिखाती गैलरियां देखी

Mon, 29 Nov 2021 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Governor visits Jung-e-Azadi, sees galleries showing freedom struggle
जालंधर। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को जिले की जंग-ए-आजादी का दौरा किया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। मंदिर की प्रबंधक समिति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को इस स्थान की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाया। इससे पहले राज्यपाल ने जंग-ए-आजादी में देश को ब्रिटिश शासन से आजाद करवाने के लिए पंजाबियों की तरफ से निभाई गई अहम भूमिका की पेशकारी करती गैलरियों को देखा।
विज्ञापन

जंग-ए-आजादी पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत डिवीजनल कमिश्नर वीके मीना, डिप्टी कमिश्नर एवं जंग-ए-आजादी यादगार के सीईओ घनश्याम थोरी, आईजी जालंधर रेंज जीएस ढिल्लो और एसएसपी (देहाती) सतीन्द्र सिंह की ओर से किया गया। राज्यपाल ने इस मौके पर उपस्थित शख्सियतों के साथ सभी गैलरियों का दौरा किया और ऑडिटोरियम में गए। उन्होंने आजादी के संग्राम के दौरान की चुनौतियों को बयान करती एक शार्ट फिल्म देखी। राज्यपाल ने इस यादगार को युवा पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह यादगार हमेशा आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रवाद और देश भक्ति के जज्बे से अवगत करवाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह यादगार महान आजादी संग्रामियों और शहीदों को एक उचित श्रद्धांजलि है। जिन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद करवाने के लिए अपनी जानें कुर्बान की। इस मौके पर प्रिंसिपल सचिव जेएम बालामुरुगन, गवर्नर पंजाब के एडीसी (एम) अमित तिवाड़ी, एडीसी पीएस परमार और जालंधर के एडीसी (जनरल) अमरजीत बैंस मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed