{"_id":"7946fb532fb2b2253fd2f61288797740","slug":"punjab-drug-addiction-no-new-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशा खोरी का कोई नया केस नहीं आया: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नशा खोरी का कोई नया केस नहीं आया: बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Fri, 26 Jun 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयासों से पंजाब में नशे की लत का कोई नया केस सामने नहीं आया।
अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब की खुशहाली और तरक्की वाले अक्स को खोरा लगाने के बुरे इरादे से राज्य के विरुद्ध झूठे तथ्य पेश करके अभियान चला रही हैं। उन्हाेंने कहा कि इस सब के बावजूद पंजाब सरकार के फैसलों और कदमों के चलते नशे की समस्या का राज्य में से खात्मा हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि चाहे पंजाब में नशे से प्रभावित होने का कोई नया केस सामने नही आया है, इसके वाबजूद पंजाब सरकार नशों की बुराई के विरुद्ध राज्य में अपने प्रयासों को जारी रखेगी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल, केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत द्वारा यहां 3.83 करोड़ रुपये की लागत से बने नशा मुक्ति और पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय समस्या है नशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों को लेकर विश्व स्तर पर सामने आ रहे आंकड़ों से पता लगता है कि विश्व का हर देश इस समस्या से जूझ रहा है। पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के कारण दूसरे देशों से यहां हो रही नशों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब एक राष्ट्रीय लड़ाई लड़ रहा है।
केंद्र देगा पूरी मदद
इससे पूर्व क्रेंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने पंजाब में से नशों के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा निभाई जा रही है संजीदा भूमिका का जिक्र किया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नशों की समस्या के खात्मे के लिए पंजाब को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार की सहायता से राज्य में 26 नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापति को मंजूरी दी गई।