फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab congrss, senior leader, sunil jakhar, drugs big issue, ferozepur, jalandhar, punjab

पंजाब में भ्रष्टाचार व नशा सबसे बड़ा मुद्दा : सुनील जाखड़

Fri, 22 Apr 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
punjab congrss, senior leader, sunil jakhar, drugs big issue, ferozepur, jalandhar, punjab
पंजाब कांग्रेस नेता सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि पंजाब में सत्ताधारियों के संरक्षण में चलने वाले नशीले पदार्थों के कारोबार और भ्रष्टाचार ने प्रदेश के युवाओं को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पूर्व राज्य सरकार पंजाब के गोदामों की फिजीकल वेरिफिकेशन करवाए। उनका मानना है कि यह घोटाला सबसे बड़ा घोटाला होगा। जाखड़ अबोहर की नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद के बिलों का भुगतान अभी तक शुरू नहीं हुआ और सप्ताह भर किसानों को और इंतजार करना पड़ सकता है। एक माह की देरी के कारण अब तक प्रदेश में खरीदी जा चुकी 10 हजार करोड़ रुपये की गेहूं पर न्यूनतम ब्याज 120 करोड़ रुपये बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस स्थिति के लिए जिम्मेवार सरकारी अधिकारियों को अगले वर्ष चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार गठित होने पर बेनकाब किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों की चल अचल संपत्ति जब्त करने से भी नई सरकार परहेज नहीं करेगी।

अकाली सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा की ओर से मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जाखड़ ने कहा कि ऐसा मुकदमा केंद्रीय आडिटर जनरल और केंद्रीय रिजर्व बैंक के खिलाफ भी दर्ज करवाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही पंजाब सरकार को इस प्रकरण में कठघरे में खड़ा किया है।


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो स्वीकार कर चुके हैं कि खरीद के लिए आई राशि में से 9 सौ करोड़ रुपये आटा/दाल योजना के लिए इस्तेमाल किए गए थे। भले ही कैरों ने बाद में यह राशि जमा करवाने का दावा किया है लेकिन यह हरकत केंद्रीय कोष के दुरुपयोग के दायरे में आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed