फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Congress State President Navjot Sidhu reached Jalandhar today

जालंधर: डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, किसानों ने किया जमकर विरोध

Fri, 06 Aug 2021 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 09:44 PM IST
सार

डेरा सच्चखंड बल्लां रविदासिया समाज का डेरा है और इस डेरे के प्रति नवजोत सिंह सिद्धू काफी आस्था है। जालंधर में ही रविदासिया समाज का 40 फीसदी वोट बैंक है और चार विधायक के अलावा सांसद चौधरी संतोख भी रविदासिया समाज से हैं।

विज्ञापन
Punjab Congress State President Navjot Sidhu reached Jalandhar today
डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को संत रविदास महाराज के डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे और गद्दीनशीन संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ इलाका विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह भी रहे । डेरा सच्चखंड बल्लां में नवजोत सिंह सिद्धू करीब एक घंटा रुके और संतों के साथ काफी विचार विमर्श किया। इस दौरान सिद्धू ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अलावा पंजाब में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। करीब डेढ़ घंटा डेरे में रुकने के बाद वे चले गए।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का किसानों ने जबरदस्त विरोध किया और नारेबाजी की। किसान पहले ही डेरे के नजदीक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे थे। किसानों का कहना है कि वह सिद्धू को याद करा रहे हैं कि किसानों का साथ देने के बजाय सिद्धू राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि सिद्धू के जितने भी दौरे हो रहे हैं, सब वोट बटोरने की चाल है। किसानों ने कहा कि अगर उनको बिजली समझौतों में गड़बड़ी व महंगे रेट का पता था तो बिजली मंत्री बनकर कार्रवाई क्यों नहीं की? पंजाब को सस्ती बिजली क्यों नहीं दी? भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के कश्मीर सिंह जंडियाला ने कहा कि सिद्धू को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है। वह किसानों के समर्थन में आंदोलन में क्यों नहीं गए?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed