फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab BJP appoints Tajinder Singh Bittu as state vice-president

Punjab: भाजपा ने तजिंदर सिंह बिट्टू को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस की गुटबाजी का लाभ उठाने की कोशिश

Wed, 05 Aug 2026 09:31 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

तजिंदर सिंह बिट्टू का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक पुराना है। उन्होंने छात्र राजनीति से कांग्रेस के साथ शुरुआत की थी। बिट्टू ने करीब 35 वर्षों तक कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उनका परिवार भी लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
Punjab BJP appoints Tajinder Singh Bittu as state vice-president
तजिंदर सिंह बिट्टू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब भाजपा ने अपनी नई संगठनात्मक टीम का गठन किया है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अनुभवी नेताओं पर दांव खेल रही है। तजिंदर सिंह बिट्टू को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे भाजपा की दोआबा और जालंधर क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी का लाभ उठाना चाहती है। बिट्टू कांग्रेस की राजनीति से पूरी तरह वाकिफ हैं। वह हर राजनीतिक दांव-पेंच को अच्छी तरह जानते हैं। हालांकि वह पंजाब की राजनीति से किनारा कर दिल्ली चले गए थे, भाजपा ने उन्हें पंजाब वापस भेजा है। 
विज्ञापन

कांग्रेस में लंबा राजनीतिक सफर
कांग्रेस में रहते हुए बिट्टू प्रियंका गांधी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे। पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण चुनावी और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी थीं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव रहते हुए उन्होंने रायबरेली जैसे प्रतिष्ठित संसदीय क्षेत्र में चुनावी प्रबंधन संभाला। वर्ष 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत में उनकी संगठनात्मक रणनीति की अहम भूमिका रही। इस सफलता के बाद कांग्रेस के भीतर उनका कद और बढ़ा था।

जालंधर और दोआबा में प्रभाव
बिट्टू जालंधर के राजिंदर नगर के निवासी हैं और जालंधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को खड़ा करने में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने जालंधर सेंट्रल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जहां उन्हें लगभग 29 हजार वोट मिले थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वह पनसप के अध्यक्ष बने। इस पद पर उन्होंने प्रशासनिक और राजनीतिक भूमिका निभाई, जिससे उनका प्रभाव बढ़ा।

भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति
भाजपा में शामिल होने के बाद बिट्टू दोआबा क्षेत्र में संगठन विस्तार की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में उनकी पहचान प्रभावशाली सिख नेता और बेहतरीन वक्ता के रूप में है। भाजपा उन्हें ऐसे नेता के रूप में पेश कर रही है जो पारंपरिक भाजपा वोट बैंक से आगे बढ़कर सिख समाज और कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ा सकते हैं। पंजाब कांग्रेस आंतरिक खींचतान से जूझ रही है, जिससे भाजपा अनुभवी नेताओं को आगे ला रही है। बिट्टू को दोआबा में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सम्मेलन और असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी के उच्चाधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भाजपा में कई बड़े नेताओं की आमद हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed