फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab being divided under cover movement Jakhar

आंदोलन की आड़ में पंजाब को बांटा जा रहा हैः जाखड़

Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Punjab being divided under cover movement Jakhar
जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब को बांट रही है। पंजाब को अशांत प्रदेश साबित कर शहरी व ग्रामीण में बांटा जा रहा है। जाखड़ शुक्रवार को जालंधर में थे और मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार 26 जनवरी की घटना को आधार बनाकर पंजाब को अशांत व बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जबकि किसानों का लाल किले की घटना में कोई हाथ नहीं था। किसानों के मंच से 3 दिन पहले ही यह घोषणा की जा रही थी कि अगर कोई लाल किले पर झंडा फहराने या अलगाववादी सोच से काम कर रहा है तो वह आंदोलन छोड़ सकता है, उसका किसानी आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। तीन दिन से यह सब चल रहा था, सरकार ने रोकने की कोशिश की नहीं की।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि जिस दिन भाजपा को नजर आया कि किसान आंदोलन के कारण यूपी में नुकसान हो सकता है तो इस आंदोलन का कोई हल निकलेगा। अन्यथा केंद्र सरकार आंदोलन को दबाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। जाखड़ ने कहा कि लोकतंत्र की छाती पर कील ठोकी जा रही है। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, विधायक सुशील रिंकू, विधायक बावा हेनरी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed