फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Puneet Sehgal conferred Shiromani Punjabi Television Award Jalandhar

जालंधर में शिरोमणि पंजाबी टेलीविजन अवार्ड से नवाजे गए पुनीत सहगल

Sat, 05 Dec 2020 06:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Puneet Sehgal conferred Shiromani Punjabi Television Award  Jalandhar
जालंधर। जालंधर दूरदर्शन के कार्यक्रम हेड पुनीत सहगल को सूबे सरकार ने शिरोमणि पंजाबी टेलीविजन, रेडियो व फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। पुनीत सहगल पहले अभिनय करते थे। उनकी कार्यशैली के कारण ही जालंधर दूरदर्शन भारत में दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने सिख नेशनल कॉलेज बंगा से शिक्षा ग्रहण की थी। मोनो एक्टिंग और काव्य में करीब 40 पुरस्कार जीते थे। आकाशवाणी जम्मू में बतौर कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त होने वाले पुनीत सहगल को हाल ही में जालंधर दूरदर्शन का हेड बनाया गया था। पहले जालंधर दूरदर्शन दसवें स्थान पर था। पुनीत सहगल ने जालंधर दूरदर्शन को नये सिरे से संवारा और सजाया। नए कार्यक्रम शुरू किए और आम जनजीवन की समस्याओं को जोरदार ढंग से सरकारी चैनल पर दिखाया। इसी के कारण दूरदर्शन दूसरे स्थान पर आ सका। पुनीत सहगल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। दूरदर्शन ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा दिलाई थी, इसका काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed