फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PRTC's bus hit the bike, the elderly died

पीआरटीसी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Tue, 01 Nov 2022 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
PRTC's bus hit the bike, the elderly died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। मक्खू के गांव पीर मोहम्मद के नजदीक मोगा की तरफ से आ रही पीआरटीसी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, बाइक पर सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

स्वर्ण सिंह वासी गांव चोहला (जीरा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसके पिता कुलवंत सिंह (65) दो अलग-अलग बाइक पर किसी रिश्तेदार के पास गांव बूले के नजदीक करतारपुर जा रहे थे। जैसे ही गांव पीर मोहम्मद के पास पहुंचे कि मोगा की तरफ से आ रही पीआरटीसी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर जख्मी हो गए। जख्मी हालत में पिता को मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक बूटा सिंह वासी पखोके जिला बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed