फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protesting, teachers protesting, education minister, upset teachers, jalandhar, punjab

शिक्षा मंत्री से नहीं दिया मिलने, नाराज अध्यापकों ने की नारेबाजी

Tue, 13 Dec 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 13 Dec 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
protesting, teachers protesting, education minister, upset teachers, jalandhar, punjab
नारेबाजी - फोटो : Demo Pic
सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 62वीं नेशनल स्कूल गेम का उद्घाटन करने पहुंचे शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा को अध्यापकों के रोष का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में एजुकेशन विभाग में काम कर रहे वालंटियर टीचर अपनी मांगो के मद्देनजर शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे, लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। उन्हें पुलिस वालों ने गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए टीचरों ने गेम्स के दौरान ही अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री से बात कर  टीचरों को उनसे मिलवाया। टीचर हरप्रीत कौर ने कहा कि मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने उनसे कहा कि आप बेवजह हर जगह पर आकर उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हो। आप सभी को सस्पेंड की कर देते हैं। इसके बाद हरप्रीत ने उनसे कहा कि हमें तो आपने कोई पोस्ट ही नहीं दी है, फिर सस्पेंड किससे करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा मंत्री ने उनसे कहा कि 15 दिसंबर को कैबिनेट मीटिंग हैं, जिसमें वह इस बारे में विचार करेंगे। अध्यापकों ने कहा कि अगर इस दौरान भी उनकी मांगें न मानी गई तो वे मुख्यमंत्री के सामने आदमपुर में एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा वड़िंग पर केस दर्ज होने के मामले पर कहा कि वे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। दरअसल कांग्रेसियों का काम ही लड़ना है। उनसे जब नाभा कांड के मामले में सस्पेंड किए गए एडीजीपी को दोबारा बहाल  किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच में उनके खिलाफ सबूत नहीं पाए गए हैं।


इसलिए क्लीन चिट दे दी गई होगी। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की ओर से ली जा रही ज्यादा फीस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से रेगुलेटरी कमेटी बनाई गई है। इसके तहत डिवीजनल कमिश्नरों को इस तरह के मामले की 15 दिनों में जांच कर 60 दिन में मामले को निपटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed