फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, villager's protest, road, material, road manufacture, muktsar, jalandhar, punjab

हफ्ता भी नहीं हुआ बने, उखड़ने लगी सड़क

Tue, 13 Dec 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Tue, 13 Dec 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
protest, villager's protest, road, material, road manufacture, muktsar, jalandhar, punjab
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव सुखना अबलू में मंडी बोर्ड की ओर से बनाई गई सड़क पांच-छह दिनों के बाद ही उखड़नी शुरू हो गई है। इसके इस्तेमाल में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसके रोष स्वरूप मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन


ग्रामीण राजदीप सिंह बराड़, प्रिथी सिंह, भोला सिंह, सुक्खा सिंह, राजविंदर सिंह, रूलदू सिंह, रूप सिंह और अजायब सिंह आदि ने बताया कि गांव के छत्तेआणा अड्डे से डेरा साहिब को जाने वाली सड़क मंडी बोर्ड की ओर से पांच-छह दिन पहले प्रीमिक्स डालकर बनाई गई थी। इसे बनाते समय नियमों को नजर अंदाज कर घटिया मैटीरियल का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन


सड़क पर तारकोल और बजरी डालने से पहले न तो मिट्टी को अच्छी तरह साफ किया गया। बल्कि रात के समय में आनन फानन में सड़क तैयार की गई। इस वजह से हफ्ता बीतने से पहले ही सड़क उखड़ने भी लग गई। गली निवासी राजदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने निजी तौर पर मंडी बोर्ड के एक अधिकारी से इस बारे में बातचीत की तो उक्त अधिकारी ने जवाब दिया कि तुम्हें मैटीरियल के मापदंडों का क्या पता। यह काम विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वासियों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच करवाने की भी मांग की। मंडी बोर्ड के एसडीओ अमनदीप सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री पूरी तरह मापदंडों के अनुसार है। सर्दी का सीजन है। इसलिए सड़क अभी नरम है। कुछ दिन तक धूप खिलेगी तो सड़क दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed