फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, rally, two thousand works rally, Cooperative House protesting, lambi, muktsar

लंबी में दो हजार कमियों की ललकार रैली

Sun, 01 May 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 01 May 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
protest, rally, two thousand works rally, Cooperative House protesting, lambi, muktsar
लंबी में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सहकारी सभाओं के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब राज्य खेतीबाड़ी सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रविवार को मई दिवस पर हजारों कर्मियों ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में ललकार रैली की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। प्रगट सिंह, इकबाल सिंह, केसर सिंह और गुरदास सिंह ने बताया कि मार्कफेड सहकारी बैंकों की ओर से खेतीबाड़ी सहकारी सभाओं के साथ आर्थिक धक्केशाही की जा रही है।
विज्ञापन


प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी सभाओं में दस-दस सालों से डीसी रेटों पर कार्यरत कर्मियों को पे स्केल भी नहीं दिया जा रहा। 31 मार्च 2016 को मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब भवन चंडीगढ़ में यूनियन को बैठक का समय देकर न मिलना विश्वासघात से कम नहीं है। इसके विपरीत 24 अप्रैल को बठिंडा-बल्लूआणा रोड पर प्रदर्शन कर रहे पांच सौ मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुरिंदर सिंह, हरबंस सिंह, हरगोपाल सिंह, मनजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह और मंगल सिंह समेत बड़ी गिनती में कर्मी उपस्थित थे। उधर, कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। हालांकि प्रदर्शनकारी गांव बादल की ओर नहीं बढ़े, मगर पुलिस प्रशासन नेे गांव बादल को जाते सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed