फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, PSEB Employees Federation, PowerCom and Transco's, muktsar, jalandhar, punjab

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन का पावरकॉम व ट्रांस्को की प्रबंधकीय कमेटियों के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 13 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
protest, PSEB Employees Federation, PowerCom and Transco's, muktsar, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन शहरी और सब अर्बन की ओर से ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर पावरकॉम व ट्रांस्को की प्रबंधकीय कमेटियों के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार और दोनों प्रबंधन कमेटियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी अपनी मनमर्जी से फैसले लेकर कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। रेशनेलाइजेशन के नाम पर सैकड़ों पद समाप्त कर दिए गए। वहीं सब डिवीजन तोड़कर कर्मचारियों को घर से बेघर कर दिया गया है। फिरोजपुर सब डिवीजन तोड़कर मुक्तसर कर दी गई।
विज्ञापन


इस तरह कर्मचारियों को दूर-दूर तक स्टेशन दिए गए हैं। इससे उनमें बेचैनी और परेशानी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए दिसंबर 2011 से स्केल में बढ़ोतरी की है। वहीं पावरकॉम इसे लागू नहीं कर रहा। 15 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा। अगर उनकी मांगों को इसी तरह नजरंदाज किया जाता रहा तो 21 जुलाई को उनकी ओर से वर्क टू रूल लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल अध्यक्ष बलजीत सिंह और नछत्तर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों का ठोस हल निकालने के बजाय उनके संघर्ष को दबाने की नीति अपना रही है। रैली को रछपाल सिंह, सुरेश सिंह, चरनदास, शमिंदर सिंह, भगवंत सिंह, विजय कुमार, मुख्तयार सिंह, बलजीत सिंह, बसंत सिंह, कुलवंत सिंह, सरदूल सिंह, बलविंदर सिंह, छिंदरपाल सिंह ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed