{"_id":"58529b854f1c1b8c08649806","slug":"protest-pnb-people-s-anger-protest-noteban-bank-atm-no-money-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 15 Dec 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 36 दिनों के बाद भी बैंकों और एटीएम के बाहर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को भी बैंकों से रुपये लेने के लिए लोग लाइनों में खड़े दिखाई दिए। बैंकों और एटीएम से रुपये न मिलने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं, जिससे आए दिन बैंकों में लोगों की ओर से हंगामा किया जा रहा है।
लोगों को बैंकों से रुपये नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनमें निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। जालंधर के रेलवे रोड के पास पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बैंक मैनेजर लोगों को कैश नहीं दे रहा है। बैंक अधिकारियों की ओर से अपने चहेतों को ही कैश दिया जा रहा है।
लोग कई घंटों तक लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन बैंक के अधिकारी उन्हें कैश न होने का कहकर वापस भेज रहे हैं। लोगों के इस आरोप पर बैंक मैनेजर सुनील खुल्लर का कहना है कि हमारे बैंक में कैश नहीं आ रहा, जिसके कारण लोगों को कैश देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मेन ब्रांच से बात की है। जल्द ही मेन ब्रांच से कैश आ जाएगा, जिसके बाद लोगों को रुपये दे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई बैंक कर्मचारी अपने चहेतों को रुपये नहीं दे रहा है। यह सब गलत आरोप हैं।