एसबीआई के बाहर लोगों ने लगाया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं धरने की वजह से वहां पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौैके पर हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना पांच के पुलिस मुलाजिमों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। उन्होंने बैंक मैनेजर से इस समस्या के हल के लिए बातचीत की।
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर कैश मिलने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार वे बीते कई दिनों से बैंक में कैश निकलवाने आ रहे हैं, लेकिन हर बाद उन्हें कैश खत्म होने का कहकर वापस भेज दिया जाता है।
बैंक मैनेजर ने कुंदर कुमार ने कहा कि बैंक में हररोज करीब 500 से 700 लोग पैसे निकलवाने के लिए आते हैं। सभी लोग दस हजार और इससे ऊपर पैसे देने की जिद्द करते हैं, मगर बैंक के पास इतना पैसा नहीं की वह सभी को उनकी मर्जी के अनुसार रुपये दे सकें। शुक्रवार को भी बैंक के पास 10 लाख कैश आया था और पिछले साढ़े तीन लाख रुपये पड़े।
वहीं पैसे लेने वाले लोग सैकड़ों की संख्या में थे। हर कोई 15 हजार के आसपास की पैसे निकलवाने आया था। ऐसे में अगर बैंक कुछ लोगों को इतने पैसे देता, तो लाइन में खड़े बाकी के लोग नाराज हो जाते। इसलिए सभी लोगों को चार-चार हजार देने के आश्वासन पर धरना खत्म करवाया गया।