{"_id":"5773b3f14f1c1b5f1879c503","slug":"protest-patwaris-protest-dc-office-patwar-union-demonstrated-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द रैवेन्यू पटवार यूनियन जालंधर इकाई की ओर से बुधवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। इसकी अगुवाई जिला प्रधान जसविंदर सिंह ने की। पटवारियों के अनुसार उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा, इस वजह से कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
जसविंदर सिंह ने कहा कि पांच पटवारियों के पीछे एक कानूनगो की नियुक्ति हो। पटवारियों को कामकाज करने के लिए कंप्यूटर दिए जाएं, ताकि पटवारी डाटा एंट्री का काम खुद कर सकें। पटवारियों के खाली पड़े 1230 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। इस दौरान पटवार यूनियन की 2 जुलाई को होने वाली अगली मीटिंग के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सतनाम सिंह, मक्खन मान, इकबाल सिंह, विपिन कुमार, जगजीत सिंह, नरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह और जतिंदर कुमार मौजूद थे।