फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, parents association, punjab government, dharna, moga, jalandhar, punjab

पेरेंट्स एसोसिएशन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 18 Sep 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 18 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
protest, parents association, punjab government, dharna, moga, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
सूबे में प्राइवेट स्कूलों की ओर से वसूली जा रही मनमानी फीसों के खिलाफ सरकार की ओर से रेगुलेटरी कमीशन बनाने की वादाखिलाफी के रोष में पंजाब पेरेंट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला हेड क्वार्टरों पर पंजाब सरकार के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


पंजाब पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश नेता राजिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में मोगा के मुख्य चौक पर सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान समाजसेवी महिंदर पाल लूंबा, राजिंदर सिंह और एडवोकेट कमलजीत सिंह ने कहा कि करीब चार माह पहले पूरे पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों की ओर से जबरदस्त संघर्ष किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस पर कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल के नेतृत्व में फीस रेगुलेटरी कमेटी का गठन कर यह एलान किया गया था कि यह कमेटी प्राइवेट स्कूलों की फीसों से संबंधित झगड़ों की सुनवाई करते समय में निपटारा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक फीस रेगुलेटरी कमेटी के लिए पंजाब सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। बीते दिनों पंजाब सरकार की कैबिनेट कमेटी की हुई मीटिंग में भी इस संबंधित विचार तक नहीं की गई।


इस तरह पंजाब सरकार ने जिले भर के अभिभावकों से धोखा किया है। नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि वह चुनाव के मौके पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रचार करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अवतार सिंह बंटी, रुपिंदर सिंह, निर्मल सिंह, विसाखा सिंह, दविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, पवन कुमार, संदीप सिंह, रघुवीर सिंह, चरनजीत सिंह, अवतार सिंह, तेजिंदार कुमार, रघुबीर सिंह और अमन शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed