{"_id":"572c85104f1c1b307f5cd26e","slug":"protest-multipurpose-health-worker-union-civil-surgeon-office-protest-at-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर यूनियन का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर यूनियन का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 06 May 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
मुक्त सर के सिविल सर्जन कार्यालय में धरना देते मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका आधारित मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर (फीमेल) यूनियन ने अपनी मांगों के लिए शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना दिया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह संघर्ष राज्य सरकार की ओर से विभाग में अस्थाई रूप में कार्यरत वर्करों को अनदेखा कर नई भर्ती करने के रोष में किया जा रहा है। यूनियन की प्रांतीय नेता निंदर कौर ने आरोप लगाया कि 2008 से 2015 तक भर्ती की गई वर्करों की इंटरव्यू लेकर मेरिट तैयार की थी। वहीं फरवरी 2014 को कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
इसमें पहले काम कर रही वर्करों को अनदेखा कर 130 नई वर्कर भर्ती करने के आदेश दे दिए गए। इसके खिलाफ 11 मई तक वर्करों की ओर से जिला स्तरीय धरने दिए जा रहे हैं। वहीं 12 मई को चंडीगढ़ में डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई भवन में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। धरनाकारी नई भर्ती करने से पहले पुरानी वर्करों को रेगुलर करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया गया तो राज्य सरकार को इसका परिणाम आने वाले चुनाव में भुगतना होगा। इस दौरान भूपेंद्र पाल कौर, बलजीत कौर, राजकलां, परमजीत कौर, हरदीप कौर, बलविंदर कौर, मनजीत कौर लंबी और कमलेश रानी मौजूद थी।