फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, jam, national highway jam, kartarpur, travel agent, protest, jalandhar, punjab

लोगों ने करतारपुर नेशनल हाईवे किया जाम

Fri, 24 Feb 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतरापुर (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, करतरापुर (जालंधर) Updated Fri, 24 Feb 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
protest, jam, national highway jam, kartarpur, travel agent, protest, jalandhar, punjab
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
ट्रेवल एजेंट की ठगी का शिकार लोगों व उनके परिजनों ने शुक्रवार को करतारपुर नेशनल हाईवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अभी धरने को लगे कुछ ही मिनट हुए थे कि मौके पर डीएसपी अरिंद्रपुरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने भड़के लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने धरना खत्म किया। डीएसपी ने लोगों को विश्वास दिलवाया की एजेंट को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन की जा रही है। एजेंट के बैंक खाते तक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने 272 पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन करने वालों में दर्शन सिंह, अमरजीत सिंह गगनदीप, कुलबीर सिंह ने कहा कि करतारपुर बस अड्डे के पास येलो स्टोन एजुकेशन के नाम से दफ्तर खोला गया था। इसको ट्रेवल एजेंट नवजोत सिंह चलाता था, जिसने सैकड़ों लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों ठगे और फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों ने 21 फरवरी को भी रोड जाम कर ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। पुलिस ने एजेंट नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित लोगों ने पुलिस को एजेंट को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का समय दिया था।


वहीं पुलिस की ओर से एजेंट गिरफ्तार न होने पर ठगी का शिकार लोगों व उनके परिजनों ने विरोध स्वरूप करतारपुर में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। लोगों ने कहा कि जब तक एजेंट गिरफ्तार नहीं होता वे शांत बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed