फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest in muktsar

नौजवान की मौत के विरोध में चक्का जाम

Mon, 02 Dec 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
protest in muktsar
मुक्तसर में नौजवान की मौत के मामले को लेकर थाने के समक्ष रोष धरना देते परिजन - फोटो : FARIDKOT
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की फंदा लगाने से मौत के मामले में परिवार ने थाने के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मामले में नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मुक्तसर की बठिंडा रोड स्थिथ गुरु नानक बस्ती निवासी गुरविंदर उर्फ गोगी (19) नशा करने का आदी था। वह बीते पांच माह से माडल टाउन स्थित एक प्रयास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। बीते वीरवार की देर शाम को उसने केंद्र में ही पंखे के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। युवक की माता जसविंदर कौर ने कहा कि जब उन्होंने बेटे को भर्ती करवाया था तो 30 हजार रुपये दिए थे। उस समय केंद्र के मालिक ने तीन माह का कोर्स बताया था। जब वह दो माह बाद बेटे से मिलने गई तो वह रोकर कहने लगा कि यह तो बहुत पीटते हैं। सेंटर में किए गए अत्याचार के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सेंटर मालिक मनप्रीत सिंह, काउंसिलर मनदीप सिंह व दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। इस पर परिवार ने सोमवार की दोपहर को थाने के बाहर धरना लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात भी ठप रहा। धरने के दौरान वहां से गुजरने वाले व्हीकल चालक प्रदर्शनकारियों से उलझते भी रहे। इस दौरान ही डीएसपी (डी) जसमीत सिंह मौके पर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 02एफआरडीपी03
मुक्तसर में नौजवान की मौत के मामले को लेकर थाने के समक्ष रोष धरना देते परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed