{"_id":"57e2760d4f1c1b0502a8333c","slug":"protest-field-labour-union-dharna-protest-state-government-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 21 Sep 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
राज्य सरकार की ओर से बीते मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री बादल के साथ बैठक का समय देकर न करने के रोष स्वरूप बुधवार को खेत मजदूर यूनियन की ओर से विभिन्न गांवों में राज्य सरकार के पुतले फूंके गए।
इस दौरान खेत मजदूरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गांव खुंडे हलाल और भुट्टीवाला में किए गए प्रदर्शनों के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जोरा सिंह नसराली और लछमन सिंह सेवेवाला के नेतृत्व में पंजाब खेत मजदूर यूनियन का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिन भर कभी पंजाब भवन तो कभी मुख्यमंत्री निवास पर शाम तक बैठा रहा।
इसके बावजूद उनके साथ बैठक नहीं की गई।वही इस बैठक का समय जिला प्रशासन ने ही निर्धारित किया था। वक्ताओं ने कहा कि काटे हुए प्लॉट का कब्जा देने और खेत मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान तरसेम सिंह खुंडे हलाल, बाज सिंह, छोटा सिंह, कर्म सिंह, गुरमेल सिंह, भोला सिंह, सुखजीत कौर, करमजीत कौर और मनप्रीत कौर समेत कई मौजूद थे।