फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, doaba college, nigam union protest, labour federation union, jalandhar, punjab

मजदूर फेडरेशन और निगम यूनियनों ने घेरा दोआबा कॉलेज 

Thu, 14 Jul 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 14 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
protest, doaba college, nigam union protest, labour federation union, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
पंजाब सरकार की ओर से दलित विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर कई स्कूल और कॉलेज विवादों में रहे हैं। वीरवार को इसको लेकर फिर से पंजाब मजदूर फेडरेशन और नगर निगम यूनियनों ने दोआबा कॉलेज के खिलाफ हल्ला बोल दिया।
विज्ञापन


पंजाब मजदूर फेडरेशन और निगम से जुड़ी यूनियनों ने छात्रों को स्कॉलरशिप न दिए जाने के विरोध में दोआबा कॉलेज का घेराव किया। उन्होंने कॉलेज के बाहर धरना लगा दिया। साथ ही कॉलेज के बाहर कूड़े से भरे ट्रक खड़े कर दिए। गुस्साए यूनियन सदस्यों ने प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कॉलेज में दलित छात्रों को स्कॉलरशिप के तहत एडमीशन नहीं मिली तो वह वहां बाहर कूड़ा फेंक देंगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कॉलेज में भारी पुलिस फोर्स पहुंची। इसके अलावा मौके पर पहुंचे पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने साफ तौर पर कहा कि जब तक विद्यार्थियों की एडमीशन नहीं होती, वह अपने फैसले से अड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से दलित छात्रों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत बच्चों से स्कूल पैसे वसूल नहीं कर सकते। इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार खुद भरती है। इसके बावजूद दोआबा कॉलेज दलित बच्चों को दाखिल नहीं कर रहा है। इसके विरोध में उनकी यूनियन की ओर से कॉलेज का घेराव किया गया। मामला बिगड़ता देखकर दोआबा कॉलेज प्रबंधकों ने यूनियन सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह कॉलेज में दलित बच्चों को दाखिल कर देंगे। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि दाखिला न होने से परेशान होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 100 से ज्यादा थी। कॉलेज ने इन सभी छात्रों की एडमिशन कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed