फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, dharna, labour union, protest against village leaders, muktsar, jalandhar, punjab

मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

Fri, 06 Jan 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 06 Jan 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
protest, dharna, labour union, protest against village leaders, muktsar, jalandhar, punjab
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन की ओर से शुक्रवार को एडीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य  सरकार और गांव के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इससे पहले यूनियन के प्रांतीय मुख्य सलाहकार जगरूप सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह पार्क में रोष रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मनरेगा को बड़े स्तर पर चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की वजह से मस्टरोल की अनुपस्थिति को सौ दिन गारंटी में शामिल कर गैर हाजिर मजदूरों को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब दस दिन पहले 27 दिसंबर को मजदूरों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि सात दिन में गलती सुधार कर मजदूरों को काम दे दिया जाएगा। वहीं दस दिन बाद भी न तो प्रशासन के अधिकारियों ने गलती सुधारी और न ही किसी मजदूर को काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इन मसलों का हल न किया गया तो वे संघर्ष तीव्र करने पर विवश होंगे। इस धरने को हरलाभ सिंह, बोहड़ सिंह, गुरतेज सिंह, चंबा सिंह, दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह, जैमल सिंह और मनजीत सिंह बरकंदी ने भी संबोधित किया। इस दौरान एडीसी (विकास) कुलवंत सिंह ने उन्हें एक सप्ताह में मसलों का हल करने का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed