फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, dharna, computer teachers, national highway, protest, muktsar, jalandhar, punjab

कंप्यूटर शिक्षकों ने नेशनल हाईवे पर लगाया धरना

Sun, 16 Oct 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 16 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
protest, dharna, computer teachers, national highway, protest, muktsar, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
वोकेशनल मास्टर के पूरे ग्रेड और शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग पर संघर्ष कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने रविवार दोपहर लंबी में नेशनल हाईवे नंबर दस पर धरना लगा यातायात ठप कर दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने कहा कि करीब सात हजार कंप्यूटर शिक्षक पिकटस के अधीन बीते चार साल से कार्य कर रहे हैं। जिन्हें रेगुलर सर्विस अधीन मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कंप्यूटर शिक्षकों से भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन


सरकार मांग को पूरा करने के बजाय सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने पर तुली हुई है। लेकिन सरकार संघर्ष को दबा नहीं पाएगी। करीब एक घंटा चले इस धरने के दौरान गांव लंबी के तहसीलदार चरणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ 23 अक्तूबर की चंडीगढ़ में फूल पैनल बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। राज्य अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने कहा कि अगर पैनल बैठक के दौरान उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे 30 और 31 अक्तूबर को फिर से संघर्ष तीव्र करेंगे। इस दौरान बलजिंदर सिंह फतेहपुर, जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, महासचिव प्रदीप बेरी, भारत भूषण, जतिंदर कुमार, संदीप राजौरिया, जसपाल सिंह, प्रेम सागर, लखराज, नरेंदर खिच्ची और मनजोत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed