फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest against RTI worker in Jalandhar

आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को थाना घेरा

Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
protest against RTI worker in Jalandhar
आरटीआई एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना बारादरी के बाहर धरना देते कांग्रेस पंजाब खा? - फोटो : JALANDHAR
ब्लैकमेल करने के आरोप आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को कांग्रेस नेता एवं पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह और पार्षदों ने समर्थकों सहित थाना बारादरी का किया घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा जिस आरटीआई कार्यकर्ता को नगर निगम हाउस ने प्रस्ताव पास कर ब्लैकलिस्ट कर दिया हो, उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस कतरा रही है। एसीपी विमल कांत ने प्रदर्शनकारियों को बताया में पुलिस ने वारंट के लिए अर्जी दी है। वारंट मिलते ही सिमनरजीत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मेजर सिंह ने सिमरनजीत पर आरटीआई डालकर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके सिमरनजीत को शुक्रवार को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी कर दिया था। मेजर सिंह का आरोप था कि सिमरनजीत सिंह उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। सिमरनजीत सिंह ने डेढ़ लाख लिए थे। बाकी रकम मांगने पर लेकर विवाद हो गया। मेजर सिंह ने आरोप लगाया था कि सिमरजीत के साथी ने हथियार निकालकर हमला करने की कोशिश की। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। सिमरनजीत का साथी मौके से भाग गया था। सिमरनजीत सिंह को पकड़ने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया था। वहीं पुलिस मेजर सिंह की शिकायत पर सिमरनजीत सिंह के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले में सिमरनजीत सिंह का कहना है कि बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं सिमरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए किए गए प्रदर्शन में पार्षद बंटी, पार्षद बलराज ठाकुर व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed