{"_id":"66c91efd9bff5de9e60afc94","slug":"property-worth-rs-845-crore-of-two-drug-smugglers-frozen-firozpur-news-c-74-1-spkl1022-106172-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नशा बेचकर बनाई दो तस्करों की 8.45 करोड़ की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नशा बेचकर बनाई दो तस्करों की 8.45 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
विज्ञापन
रिश्तेदार और परिवार वालों के नाम पर खरीदी नशा तस्करों ने संपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी का अवैध कारोबार कर बनाई गई करोड़ों रुपये की संपत्ति को केस के साथ फ्रीज किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने दो नशा तस्करों की करीब 8.45 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। उक्त नशा तस्करों ने अपने रिश्तेदार और परिवार वालों के नाम पर उक्त संपत्ति खरीद रखी थी। पुलिस की तरफ से उक्त प्रापर्टियों के बाहर नोटिस भी चिपका दिए हैं।
एडीसीपी शुभम अग्रवाल और एसीपी जतिन बंसल ने बताया कि थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जनवरी 2023 को माडल टाउन एक्सटेंशन के रहने वाले बब्बर उर्फ मैक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मलाना आईस दो किलो तीन ग्राम और अन्य नशा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने एक घर अपने रिश्तेदार के नाम पर ले रखा है। इसकी कीमत दो करोड़ 84 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस ने उक्त संपत्ति को केस के साथ फ्रीज कर दिया है। अब उक्त संपत्ति के साथ तब तक छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, जब तक अदालत की तरफ से कोई फैसला नहीं आता। एसीपी ने बताया कि इसी तरह थाना सराभा नगर की पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर निवासी परमवीर उर्फ मार्शल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी ने अपने और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। जब जांच की गई तो पता चला कि पांच करोड़ 60 लाख 64 हजार रुपये की संपत्ति के साथ साथ आरोपी की पत्नी के नाम पर छह लाख रुपये की एक करेटा कार भी है। जिसे पुलिस ने केस के साथ फ्रीज कर दिया है।