{"_id":"68ced98d9ae02f7f66011eb7","slug":"property-worth-rs-5286-lakh-seized-from-smuggler-caught-with-1-kg-heroin-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-108657-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 1 किलो हेरोइन के साथ पकड़े तस्कर की 52.86 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 1 किलो हेरोइन के साथ पकड़े तस्कर की 52.86 लाख की संपत्ति जब्त
Sat, 20 Sep 2025 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू की 52.86 लाख की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में की गई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी बरिंदर सिंह निवासी न्यू अमर नगर (फिलहाल सुखमनी एन्क्लेव, बंगा रोड, फगवाड़ा), के पास से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 में केस दर्ज किया गया था, जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे के धंधे से कमाई गई रकम से महंगी संपत्तियां और वाहन खरीदे। इसके आधार पर पुलिस ने संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त की गई संपत्तियों में 35,80,000 मूल्य का एक मकान (भूमि सहित भवन), 17,06,286 मूल्य की एक हुंडई क्रेटा (पर्ल ब्लैक रंग) कुल 52,86,286 रुपये की संपत्ति शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति नशे के पैसे से संपत्ति या वाहन खरीदता है, उसकी सारी अवैध कमाई को जब्त कर लिया जाएगा।