{"_id":"89fee2958be52563c44013052f0edc73","slug":"property-tax-collected-on-the-bank-and-internet-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और इंटरनेट पर जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और इंटरनेट पर जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स : मेयर
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 24 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए प्राइवेट बैंक के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि अभी तक इस संबंधी नगर निगम तथा एचडीएफसी बैंक के बीच कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है।
यही नहीं लोग खुद भी इंटरनेट पर टैक्स जमा करवा सकेंगे। यह जानकारी नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति ने पत्रकारों के साथ बातचीत में दी है। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेयर सुनील ज्योति ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। नगर निगम ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां जोनल स्तर पर टैक्स बूथ स्थापित करने का फैसला किया वहीं शहर में एचडीएफसी बैंक की चल रही सभी शाखाओं में टैक्स जमा करवाने की सुविधा है। बैंक लोगों को सुविधा देने के बाद न तो उनसे कोई अतिरिक्त खर्च लेगा और न ही नगर निगम से कोई पैसा बैंक को दिया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि नगर निगम को शहर से इस टैक्स से करीब 7200 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलने का अनुमान है। अभी तक उन्होंने खुद तथा सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया है। आगामी समय के दौरान नगर निगम की तरफ से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करियाना की दुकानों तथा साइबर कैफे में भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा दी जाने की योजना है।
15 हजार आवेदन, 4500 को मिली एनओसी
शहर में 323 नाजायज कालोनियां हैं। इन कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए अभी तक नगर निगम के पास 15 हजार एप्लीकेशन ही पहुंची हैं। इससे नगर निगम को करीब 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिली है। मेयर के मुताबिक आए आवेदनों में 57 कालोनाइजरों की एप्लीकेशन हैं। जो आवेदन नगर निगम के पास पहुंचे हैं, उनमें से 4500 लोगों को एनओसी जारी की जा चुकी है। 25 अक्टूबर को आवेदन देने की अंतिम तिथि है।
लोग करें यूनीक आईडी के लिए सहयोग : मेयर
मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि शहर में यूनीक आईडी के लिए सर्वे चल रहा है। यह सर्वे दिल्ली की सीई इनफो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से किया जा रहा है। नगर निगम ने कंपनी को 8 अगस्त को दो जोन का काम (सर्वे) करने के लिए एक माह में पायलट प्रोजेक्ट पूरा करने को कहा है।
इसके बाद 15 अगस्त को कंपनी को पूरे शहर का सर्वे करने के लिए कहा गया है, जो कंपनी ने 4 माह में पूरा करना है। अभी तक कंपनी ने 4 सेक्टर को पूरा किया है जबकि दो सेक्टर में सर्वे चल रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश राघव के मुताबिक आगामी चार माह तक सारा काम पूरा कर दिया जाएगा। मेयर सुनील ज्योति ने लोगों को इस सर्वे में सहयोग करने के लिए कहा है। इस सर्वे का प्रॉपर्टी टैक्स से कोई संबंध नहीं है।