{"_id":"68cf87ad160112302e01c846","slug":"profound-impact-on-punjab-professionals-due-to-h-1b-visa-in-america-know-the-experts-opinion-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"H-1B वीजा: पंजाब के प्रोफेशनल्स पर गहरा असर... आज से लागू हो रहे नए नियम, जानिए एक्सपर्ट की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
H-1B वीजा: पंजाब के प्रोफेशनल्स पर गहरा असर... आज से लागू हो रहे नए नियम, जानिए एक्सपर्ट की राय
Sun, 21 Sep 2025 10:35 AM IST
अंकेश ठाकुर
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:35 AM IST
सार
अमेरिका में आज (21 सितंबर) से एच-1बी वीजा के नए नियम लागू हो रहे हैं। इस फैसले से पंजाब के प्रोफेशनल्स पर गहरा असर पड़ेगा। अमेरिका वीजा एक्सपर्ट पूजा सचदेवा का कहना है कि फीस में जितनी बढ़ोतरी अचानक की गई है, इसका असर गहराई तक होगा।
विज्ञापन
अमेरिका के एच-1बी वीजा पर फैसले का भारत पर होगा असर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका आज से एच-1बी वीजा के लिए नए आवेदकों से एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) शुल्क वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। नए नियम आज (अमेरिकी समयानुसार) यानि 21 सिंतबर से लागू हो रहे हैं। ट्रंप सरकार के इस फैसले से प्रवासियों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
एच-1 बी वीजा वर्ष 1990 में अमेरिकी नियोक्ताओं को योग्य अमेरिकी श्रमिकों की अनुपलब्धता के समय कौशल की कमी को दूर करने में सहायता करने के लिए शुरू किया गया था। अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच अमेरिका द्वारा जारी एच-1बी वीजा में लगभग 72.3 फीसदी वीजा भारतीय नागरिकों को मिले। इसमें पंजाब व हरियाणा की तादाद 30 फीसदी थी। ऐसे में अब पंजाब के प्रोफेसनल्स पर इस फैसला का गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
अमेरिका वीजा एक्सपर्ट पूजा सचदेवा का कहना है कि फीस में जितनी बढ़ोतरी अचानक की गई है, इसका असर गहराई तक होगा। हालांकि वीजा की संख्या में कुछ गिरावट आई है। 2024-25 में भारत से अप्रूवल की संख्या पहले की तुलना में कम हुई है। गैर-आप्रवासी वीजा पर्यटन, व्यवसाय, कार्य, अध्ययन या चिकित्सा उपचार जैसे उद्देश्यों के लिए अमेरिका में अस्थायी प्रवेश की अनुमति देता है। एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और आईटी (उच्च कौशल तथा न्यून स्नातक की डिग्री) जैसी विशिष्ट नौकरियों के लिए विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने तथा रोजगार देने की अनुमति देता है।
विज्ञापन