फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Census: People will be able to enter their own details starting November 16

जनगणना : 16 नवंबर से लोग खुद दर्ज कर सकेंगे विवरण

Tue, 27 Oct 2026 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 27 Oct 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Census: People will be able to enter their own details starting November 16
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जलालाबाद। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक अपने परिवार और घर से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को घर बैठे जानकारी भरने की सुविधा देगी। इसके बाद, जनगणना का मुख्य कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की तैयारियों के संबंध में फाजिल्का में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना प्रक्रिया और लोगों की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त अमृतप्रीत कौर संधू ने जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी विभागों और आम लोगों के सहयोग को आवश्यक कहा। संधू ने संबंधित अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। जिला कोऑर्डिनेटर कार्तिक आर्य ने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे।जिला जनगणना अधिकारी मनदीप कौर ने जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े देश के विकास और भविष्य की योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी लखविंदर सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर प्रभारी अधिकारी सुरिंदर पाल और अमनदीप गिरधर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed