{"_id":"66a66e7975bd17aba1084df8","slug":"prisoners-cauth-with-mobile-in-jail-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102459-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो कैदी समेत पांच बंदी पांच मोबाइल व मादक पदार्थ के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो कैदी समेत पांच बंदी पांच मोबाइल व मादक पदार्थ के साथ काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने दो कैदी समेत पांच बंदियों को पांच मोबाइल व मादक पदार्थ के साथ काबू किया है। इनके पास से पांच मोबाइल, 160 तंबाकू की पुड़ियां, दो सिगरेट के पैकेट, दो चार्जर व एक हैडफोन बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने रविवार दो कैदी व तीन हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसवीर सिंह ने अपने मुलाजिमों संग जेल बैरकों की औचक चेकिंग की। चेकिंग दौरान कैदी जापान सिंह वासी रुकना बेगू, गुरचरण सिंह वासी श्रीगंगानगर (राजस्थान), हवालाती सतपाल सिंह वासी सोहन सांदड, जसवीर सिंह वासी जलालाबाद व प्रेम सिंह वासी ममदोट के पास से दो मोबाइल, 160 तंबाकू की पुड़ियां, दो सिगरेट के पैकेट व दो चार्जर बरामद हुए हैं। इसके अलावा अन्य एक बैरक से लावारिस तीन मोबाइल व एक हैडफोन मिला है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी जापान, सतपाल, जसवीर, गुरचरण व प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।